एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:52

लोकभवन में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

जयपुर, 28 अगस्त (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोकभवन में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे की कलाई पर राखी बांधी।
इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार के रूप में परस्पर प्रेम और विश्वास का पावन उत्सव है। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन कर्तव्य और संरक्षण की भावना का पावन पर्व है।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान लोकभवन रक्षा बंधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/08/26 11:38
पिछला अपडेट
28/08/26 11:38
स्थान
India