एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:05

स्कॉर्पियो डिवाइड से टकराई, पांच श्रमिक घायल

भरतपुर, 28 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के धौलपुर में एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से मनिया जा रहे पांच श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सोमवार देर रात पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो चालक अपने वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई। इससे सूरज कंसाना, विशाल, वसीम, विकास और राहुल घायल हो गये।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वाहन टक्कर घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India