एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:40

पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी एवं फतेहपुर तहसीलदार निलंबित

जयपुर, 25 जून (वार्ता) राजस्थान सरकार ने गुरुवार को राजसमंद जिले की पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी छालिया एवं सीकर जिले में फतेहपुर तहसीलदार हितेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से निर्णय लिए जा रहे हैं। इस कार्रवाई ने स्पष्ट किया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान विकास अधिकारी निलंबित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/06/26 16:52
पिछला अपडेट
25/06/26 16:52
स्थान
India