एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:20

पूर्व विधायक निर्भय लाल जाटव का निधन

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रूपवास विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे कांग्रेसी नेता निर्भय लाल जाटव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे निर्भय लाल जाटव ने शुकवार रात अंतिम साँस ली।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आज उनके पैतृक गांव महलपुर काछी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने जमीन से जुड़े कांग्रेस नेता श्री जाटव के निधन पर शोक जताया है।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान विधायक निधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/09/26 07:21
पिछला अपडेट
05/09/26 07:21
स्थान
India