एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:17

विवाहिता की संदिग्ध परस्थितियों में मौत

भरतपुर, 31 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र में बहरावली में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका रजनेश (22) के पीहर पक्ष की तरफ से ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के लगाये गये आरोप पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
रजनेश का विवाह संजू के साथ करीब चार वर्ष पहले हुआ था। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान विवाहिता मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/07/26 12:58
पिछला अपडेट
31/07/26 12:58
स्थान
India