एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:21

श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नियमित रूप से चलेगी

श्रीगंगानगर, 09 जून (वार्ता) रेलवे ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर श्रीगंगानगर और काचीगुड़ा के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे सूत्रोंं के अनुसार गाड़ी संख्या 07053/07054 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में दो अतिरिक्त ट्रिप जोड़ी गई हैं। काचीगुड़ा से श्रीगंगानगर की ओर यह ट्रेन 11 जुलाई और 18 जुलाई को चलेगी जबकि श्रीगंगानगर से काचीगुड़ा की ओर 14 जुलाई और 21 जुलाई को संचालित होगी। इन दो अतिरिक्त ट्रिपों के बाद इस सेवा को गाड़ी संख्या 17601/17602 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया जाएगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान विशेष ट्रेन नियमित संचालन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/06/26 12:55
पिछला अपडेट
09/06/26 12:55
स्थान
India