एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 13:05

अनूपगढ़ के पैदल यात्री की रात्रि विश्राम के दौरान मौत

श्रीगंगानगर, 12 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में रामदेवरा मेले की पैदल यात्रा कर रहे श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के एक वृद्ध श्रद्धालु की बीकानेर जिले में रात्रि विश्राम के दौरान मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह शोभासर गांव के पास सेवा समिति के टेंट के पास सोये व्यक्ति को जगाने की कोशिश की गयी तो वह मृत पाया गया। मृतक की पहचान श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के चक 1- एसजेएम निवासी रेखाराम (66) के रूप में हुई है। वह अनूपगढ़ से लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल रामदेवरा जा रहा था।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वृद्ध श्रद्धालु मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 12:08
पिछला अपडेट
12/09/26 12:08
स्थान
India