एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:14

बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैली

भरतपुर, 24 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कीम नम्बर 13 में अपराह्न शव देखा गया। मृतक की पहचान कालीचरण (70) के रूप में हुई है। मृतक के सिर में चोट का गहरा निशान होने से हत्या करके शव यहां फेंकने की आशंका जताई गयी है।
पुलिस ने शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

सं सुनील

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
80
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शव सनसनी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/06/26 15:18
पिछला अपडेट
24/06/26 15:18
स्थान
India