एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:00

पूर्व विधायक शास्त्री के निधन पर जूली ने जताया दुख

अलवर, 27 अगस्त (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने मुण्डावर के पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता महेन्द्र शास्त्री के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री जूली ने शास्त्री जी के निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों एवं समर्थकों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों और समर्थकों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दे।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शास्त्री जूली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 08:04
पिछला अपडेट
27/08/26 08:04
स्थान
India