एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:30

पैर में बंधे संदिग्ध छल्ले वाला कबूतर मिला, जांच शुरू

श्रीगंगानगर, 20 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में आज संदिग्ध हालात में एक कबूतर मिला। पुलिस के अनुसार यह कबूतर सीमा क्षेत्र में चक 79 एलएनपी (द्वितीय) गांव में सुबह बलजीतसिंह के घर की मुंडेर बैठा था। किसान को कबूतर संदिग्ध लगा तो उसने उसे पकड़ लिया। कबूतर के पैर में नीले रंग का प्लास्टिक का छल्ला था। उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ। साथ ही एक फोन नंबर अंकित था। कबूतर के पंखों के पास लाल रंग लगा हुआ मिला। पुलिस ने कबूतर अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान संदिग्ध कबूतर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/05/26 17:14
पिछला अपडेट
20/05/26 17:14
स्थान
India