एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:52

बागडे ने अजरबैजान में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर संध्या को दी बधाई

जयपुर, 01 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने पर राजस्थान की संध्या विश्नोई को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
श्री बागडे ने कहा कि संध्या विश्नोई के खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
80
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान संध्या पदक बधाई बागडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/08/26 12:55
पिछला अपडेट
01/08/26 12:55
स्थान
India