एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:18

अलवर में साइबर ठग गिरफ्तार

अलवर, 10 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के अरावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और बिना नंबर की एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों की मदद से साइबर ठग दिव्यांशु को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को क्रिप्टोकरेंसी खरीदने-बेचने का झांसा देता था और इस प्रक्रिया में आमजन से रकम अपने बताये खातों में डलवाकर साइबर ठगी करता था। सं.सुनील.श्रवण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान साइबर ठग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 10:42
पिछला अपडेट
10/08/26 10:42
स्थान
India