एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:18

बहू से तंग आकर सास ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की

हनुमानगढ़ टाऊन, 26 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ टाउन में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू से तंग आकर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जगदीश चुघ (62) की शिकायत पर उसकी बहू काजल, काजल के पिता यादवेंद्र मक्कड़ और मां सुषमा मक्कड़ निवासी संगरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जगदीश चुघ की पत्नी वीणा (60) ने रविवार को सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया था। उसे हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। सं सुनील जितेन्द्र…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सास आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/05/26 06:33
पिछला अपडेट
26/05/26 06:33
स्थान
India