एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:52

भजनलाल ने उदयपुर में फतेहसागर झील की पाल पर की सुबह की सैर

उदयपुर 16 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर में फतेहसागर झील की पाल पर सुबह की सैर की।
श्री शर्मा ने इस दौरान आमजन से संवाद किया। उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चॉकलेट्स दी।
मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार से आमजन में उत्साह का माहौल नजर आया। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत एवं विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
जोरा , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सैर भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/08/26 06:40
पिछला अपडेट
16/08/26 06:40
स्थान
India