एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:17

राजस्थान में तस्कर से 15.39 ग्राम स्मैक बरामद

अलवर, 02 मई (वार्ता) राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 15.39 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस उपाधीक्षक पिंटू कुमार ने शनिवार को बताया कि "ऑपरेशन एंटीवेनम" के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलावड़ा क्षेत्र में दबिश देकर नाजम उर्फ नाजिर को गिरफ्तार करके उससे 15.39 ग्राम स्मैक बरामद की। उसके खिलाफ नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान स्मैक गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/05/26 00:00
पिछला अपडेट
02/05/26 00:00
स्थान
India