एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:59

दिलावर ने कोटा में जनगणना पोर्टल पर की अपनी स्व- गणना

जयपुर 01 मई (वार्ता) राजस्थान में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में शुक्रवार को जनगणना पोर्टल पर अपनी स्व- गणना का आवेदन भरा।

नगर निगम कोटा की उपायुक्त भावना सिंह, सांख्यिकी अधिकारी अभय कुमार सेन तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी नगर निगम अमित गर्ग ने शिक्षा मंत्री के जनसंवाद कार्यालय में श्री दिलावर से स्व- गणना आवेदन फॉर्म भरवाया।
इस अवसर पर श्री दिलावर ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि इस अभियान में शामिल होकर स्व-गणना के तहत अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें।
जोरा शोभित
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान स्वगणना दिलावर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/05/26 00:00
पिछला अपडेट
01/05/26 00:00
स्थान
India