एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:05

देवनानी ने पुष्कर घाटी बस हादसे पर जताया शोक

जयपुर, 20 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले में पुष्कर घाटी में रविवार को हुए बस हादसे की जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी ली है और पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जतायी है। श्री देवनानी ने अजमेर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से दूरभाष पर चर्चा कर हादसे की स्थिति, घायलों की संख्या, उपचार व्यवस्थाओं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी घायलों को तत्काल एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हादसा संज्ञान देवनानी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India