एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:06

युवक और युवती भारी मात्रा में अवैध हैरोइन सहित गिरफ्तार

हनुमानगढ़, 14 जून (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में एक युवक और एक युवती को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने रविवार को बताया कि संगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने आज पूनम भाट (30) को गिरफ्तार करके उससे 4.64 ग्राम हेरोइन बरामद की।
उन्होंने बताया कि उधर पीलीबंगा थाना क्षेत्र में सुमित उर्फ बिल्लू जाट गिरफ्तार करके उससे 20.18 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हेरोइन गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/06/26 14:19
पिछला अपडेट
14/06/26 14:19
स्थान
India