एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:28

श्रीनिवास ने की "प्रेरणा पखवाड़ा" के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत

जयपुर, 01 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में बुधवार से आरंभ हुए "प्रेरणा पखवाड़ा" के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन सेंटर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री श्रीनिवास ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गये योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके "एक राष्ट्र- एक विधान" सिद्धांत तथा इस हेतु किये गये संघर्ष से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को वृक्षारोपण तथा वृक्षों के संरक्षण की शपथ दिलायी।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
श्रीनिवास ने की प्रेरणा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/07/26 16:10
पिछला अपडेट
01/07/26 16:10
स्थान
India