एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:18

शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, बदमाशों ने ग्रामीणों पर बरसाईं गोलियां

ऋषिकेश, 04 जून, (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में सड़क किनारे बैठकर शराब पीने से टोकना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। गुरुवार को भट्टोवाला प्लांटेशन क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने विरोध करने वाले ग्रामीणों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे भट्टोवाला प्लांटेशन के पास कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बैठकर शराब पी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड अपराध ग्रामीण गोलीबारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 16:26
पिछला अपडेट
04/06/26 16:26
स्थान
India