एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:35

ख़जान दास ने राज्यपाल से मिलकर बताई अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाएं

देहरादून 04 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के समाज कल्याण मन्त्री खजान दास ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें सामाजिक, अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अल्पसंख्यक कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

मंत्री ने समाज के हित में इसके अतिरिक्त और अधिक काम किए जाने की संभावनाओं के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं, नीतिगत मुद्दों सहित अनेक समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
सुमिताभ सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड अल्पसख्ंयक योजनाऐं
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/04/26 00:00
पिछला अपडेट
04/04/26 00:00
स्थान
India