एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:05

"आस" संस्था ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों को बांधी राखियां

देहरादून, 27 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित "आस" (एक्शन फॉर एडवांसमेंट ऑफ सोसाइटीज) के सदस्यों ने गुरुवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में अधिकारियों एवं कार्मिकों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राखियां बांधते हुए उनके द्वारा आपदा एवं अन्य विषम परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा एवं बचाव के लिए किए जाने वाले सराहनीय कार्यों के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। साथ ही, टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक किया तथा इसके…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड आस एसडीआरएफ राखी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 10:03
पिछला अपडेट
27/08/26 10:03
स्थान
India