एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:18

एम्स ऋषिकेश में नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश, 20 मई (वार्ता) उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बुधवार को केन्द्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आउटरीच सेल द्वारा नए श्रम संहिताओं एवं नियोक्ता अनुपालन विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रमायुक्त, देहरादून दिनेश कुमार ने नई श्रम संहिताओं के प्रावधानों और नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय श्रमायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे श्रम सुधारों का मुख्य उद्देश्य श्रमिक कल्याण को बढ़ावा देना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा व्यापार करने में सुगमता लाना है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड एम्स श्रम संहिता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/05/26 13:20
पिछला अपडेट
20/05/26 13:20
स्थान
India