एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:58

महिला कांग्रेस ने देहरादून में प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

देहरादून, 29 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बुधवार को देहरादून में महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान श्रीमती रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा दुष्कर्म आरोपी के समर्थन में कथित रूप से दिए गए बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को महिलाओं का अपमान करने से पहले अपने आचरण और विचारों का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड कांग्रेस महिला पुतला दहन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 10:34
पिछला अपडेट
29/07/26 10:34
स्थान
India