एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:17

चलती कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

डोईवाला, 05 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हर्रावाला क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक की सतर्कता और पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, मणिमाई मंदिर से लगभग 200 मीटर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही कार में अचानक धुआं उठने लगा। चालक हिमांशु जोशी निवासी डालनवाला, देहरादून ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड कार आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 06:52
पिछला अपडेट
05/08/26 06:52
स्थान
India