एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:13

वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य श्री केदारनाथ के कपाट खुले

श्री केदारनाथ धाम 22 अप्रैल (वार्ता) देवभूमि उत्तराखंड की उच्च हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखला में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की मधुर धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य परम्परा अनुरूप धूमधाम से खुल गए। आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड केदारनाथ कपाट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/04/26 00:00
पिछला अपडेट
22/04/26 00:00
स्थान
India