एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:14

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने को योजनाओं में बेहतर तालमेल जरूरी: भरत चौधरी

पौड़ी, 22 अगस्त, (वार्ता ) उत्तराखंड के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शनिवार को पौड़ी में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं में बेहतर तालमेल और कन्वर्जेंस जरूरी है। स्थानीय संसाधनों को आजीविका से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। बैठक में वीबी-जी रामजी योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पशुपालन, बांस मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड ग्रामीण अर्थ व्यवस्था
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/08/26 10:15
पिछला अपडेट
22/08/26 10:15
स्थान
India