एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:03

जनसुनवाई में 44 शिकायतें दर्ज, 26 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार, 31 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 44 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड जनसुनवाई निस्तारण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/08/26 07:43
पिछला अपडेट
31/08/26 07:43
स्थान
India