एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:24

किशोर संप्रेषण गृह का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

पौड़ी, 25 अप्रैल (वार्ता ) उत्तराखंड में पौड़ी गढवाल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा किशोरों के समग्र विकास से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परिसर में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति तथा स्टोर रूम में रखी सामग्री का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थान में रह रहे किशोरों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड जिलाधिकारी निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/04/26 00:00
पिछला अपडेट
25/04/26 00:00
स्थान
India