एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

रुद्रप्रयाग 24 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा आज जिला सभागार में जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा तथा योजनावार समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से एफएचटीसी अचीवमेंट प्रोग्राम की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड जिलाधिकारी समीक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/02/26 00:00
पिछला अपडेट
24/02/26 00:00
स्थान
India