एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:04

चारधाम यात्रा मार्ग का गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

टिहरी, 08 जून (वार्ता) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को टिहरी जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पिछले साल आपदा से क्षतिग्रस्त हुए चारधाम यात्रा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए के गस्ती बैंड और कैम्पटी-टिहरी मार्ग पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों से काम की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्ग यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से बेहद जरूरी है, इसलिए सभी काम तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड जोशी निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/06/26 09:02
पिछला अपडेट
08/06/26 09:02
स्थान
India