एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:09

डोईवाला पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद

डोईवाला,04 जून (वार्ता) उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान और जनपद पुलिस के "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2640 नशीले कैप्सूल और 600 नशीली टैबलेट बरामद की हैं। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मण मंदिर रोड, हर्रावाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संतोष सिंह और जाकिर नामक दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 11:50
पिछला अपडेट
04/06/26 11:50
स्थान
India