एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:58

उत्तराखंड नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

देहरादून, 18 जून (वार्ता) उत्तराखंड नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गृह एवं कार्मिक विभाग तथा पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की सराहना की है। श्री सेठ ने बयान में कहा कि बीते दो वर्षों में कुल 1,640 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड पुलिस पदोन्नति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 11:18
पिछला अपडेट
18/06/26 11:18
स्थान
India