एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:53

गीता धामी के निर्देशन में बंडिया में हुआ पौधारोपण, सैकड़ों लोगों को बांटे पौधे

खटीमा, 27 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन की ट्रस्टी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए श्रीमती धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास पौधे लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड बंडिया पौधारोपण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/07/26 13:28
पिछला अपडेट
27/07/26 13:28
स्थान
India