एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:21

बाल श्रम के विरुद्ध छापेमारी, बाल श्रमिक को सुरक्षित कराया मुक्त

रुद्रपुर, 11 जून (वार्ता) उत्तराखंड के रूद्रपुर में गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बाल श्रमिक को सुरक्षित मुक्त कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूद्रपुर प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में चले अभियान में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम और जिला टास्क फोर्स के साथ रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बाल श्रमिक कार्यरत पाया गया। जांच में बच्चे की उम्र 14 वर्ष से कम पाई गई। बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड बाल श्रमिक मुक्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/06/26 14:41
पिछला अपडेट
11/06/26 14:41
स्थान
India