एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:52

अम्बरीश श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

देहरादून 22 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीधौल के कुलपति के रूप में अब प्रोफेसर अम्बरीश कुमार महाजन दायित्व ग्रहण करेंगे।
राज्य के कुलाधिपति एवं राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएन यूवाईएसएम, एवीएसएम जीएसएम की ओर से उनकी अपर सचिव रीना जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रो. महाजन को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, कुलपति नियुक्त किया गया है।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड महाजन कुलपति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/07/26 13:55
पिछला अपडेट
22/07/26 13:55
स्थान
India