एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:14

बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर, 04 अगस्त (वार्ता) "नशा मुक्त उत्तराखण्ड" अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र मेहरा के अनुसार विशेष समूह (एसओजी) की ओर से सोमवार रात को थाना कपकोट के पालीडुंगरा पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एसी 4957 को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। दोनों सवारों से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद हुई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड मादक पदार्थ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/08/26 10:18
पिछला अपडेट
04/08/26 10:18
स्थान
India