एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:10

सूचना विभाग के प्रांतीय रक्षक दल कार्मिक का हृदय गति रुकने से निधन

देहरादून, 13 अप्रैल (वार्ता) सूचना विभाग के प्रांतीय रक्षक दल कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का सोमवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया
श्री लखेड़ा 2010 से सूचना विभाग में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह मीडिया सेंटर विधानसभा में कार्यरत थे।
अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी श्री लखेड़ा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
सं उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड मीडिया सेटर कर्मी निधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/04/26 00:00
पिछला अपडेट
13/04/26 00:00
स्थान
India