एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:56

मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड, अब तक 2.35 लाख खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन : आर्या

देहरादून, 27 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का इस साल नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। अभी तक 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चुके है। यह जानकारी गुरुवार को प्रतियोगिता की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी। सचिवालय स्थित एनआईसी सभागार से सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए उन्होंने अधिकारियों को प्रतियोगिता की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। श्रीमती आर्या ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 10:17
पिछला अपडेट
27/08/26 10:17
स्थान
India