एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:02

उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून 12 मई (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार अपराह्न उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज तीन बजे से शाम छह बजे अर्थात अगले तीन घंटों में तेज हवाओं और आंधी चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय राज्य के बागेश्वर,चमोली और पिथोरागढ़ जिले के कुछ स्थानों यथा- बद्रीनाथ, जोशीमठ, द्रोणगिरि, मुनस्यारी, दारमा, रिलकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट के आस पास के क्षेत्रो में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बिजली गिरने, ओले गिरने और आंधी चलने का अनुमान जताया है। सुमिताभ उप्रेती…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड मौसम अनुमान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/05/26 00:00
पिछला अपडेट
12/05/26 00:00
स्थान
India