एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:23

राज्यपाल आज शामिल होंगे गंगा आरती में

ऋषिकेश,14मार्च (वार्ता) उत्तराखण्ड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुच रहे हैं। सायं 05:00 बजे वे परमार्थ निकेतन की पावन गंगा आरती में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

इस विशेष ऐतिहासिक अवसर पर विश्व के 11 देशों के माननीय राजदूत, उच्चायुक्त एवं राजनायिकों का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।

इस अवसर पर राज्यपाल विश्व के 80 से अधिक देशों से आये 1500 से अधिक योग जिज्ञासुओं, 75 से अधिक योगाचार्यों तथा 35 देशों से आये 150 युवा विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उत्तराखण्ड की दिव्य संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा एवं योग की वैश्विक विरासत से परिचित कराएँगे।
सं सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड राज्यपाल गंगा आरती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/03/26 00:00
पिछला अपडेट
14/03/26 00:00
स्थान
India