एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:03

ऋषिकेश में एक शराब तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश,03 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में जंगलात चौकी के पास शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आज तड़के सूचना के आधार पर आबकारी विभाग टीम के अर्जुन सिंह और आशीष चौहान ने तस्कर का पीछा कर सटीक कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में पकड़े गए अभियुक्त अंकुर पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, देहरादून है । आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में जब्त की गई शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 1,50,000/- रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड शराब तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/04/26 00:00
पिछला अपडेट
03/04/26 00:00
स्थान
India