एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:06

देहरादून में श्री जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देहरादून 18 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस्कॉन द्वारा शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। रथयात्रा का शुभारंभ ओएनजीसी कम्युनिटी हॉल से शुरु हुआ तथा किशन नगर, चकराता रोड, घंटाघर और सचिवालय मार्ग से होते हुए भगवान श्री वेंकटेश्वर कल्याण मंडपम् में समापन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य रथ की रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य अनुभव किया। रथयात्रा में वृंदावन से पधारे लगभग 50 संत एवं संन्यासी, देश-विदेश से आए भक्तगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड श्री जगन्नाथ रथयात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 13:44
पिछला अपडेट
18/07/26 13:44
स्थान
India