एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:12

कांवड़ के बाद नीलकंठ में चला सफाई अभियान, स्वच्छता के लिए एकजुट हुआ प्रशासन और समाज

पौड़ी, 13 अगस्त, (वार्ता ) उत्तराखंड में पौड़ी के नीलकंठ धाम में कांवड़ यात्रा के सफल समापन के बाद स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में चलाए गए अभियान में मंदिर परिसर से लेकर पैदल मार्ग, पार्किंग स्थल, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। अभियान में प्रशासनिक अमले के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, मंदिर समिति, टैक्सी यूनियन और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर सहभागिता निभाई। सुबह नौ बजे शुरू हुए अभियान के दौरान कांवड़ यात्रा के कारण विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड सफाई अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/08/26 07:59
पिछला अपडेट
13/08/26 07:59
स्थान
India