एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:29

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

हरिद्वार, 19 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके रोकथाम के लिए जिलास्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वाइकल कैंसर से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड सर्वाइकल कैंसर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/01/26 00:00
पिछला अपडेट
19/01/26 00:00
स्थान
India