एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:45

प्रधान ने माझी को पत्र लिखकर अंगुल जिले की सड़कों को बेहतर करने की सिफारिश की

भुवनेश्वर, 02 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अंगुल जिले में सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है, ताकि कोयला परिवहन को मजबूती मिल सके और औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। श्री प्रधान ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में छेंदीपाड़ा-अंगुल राज्य राजमार्ग (एसएच-63) को चार लेन सड़क में बदलने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बाईपास बनाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बेहतर संपर्क के लिए छेंदीपाड़ा-जरापाड़ा जिला मुख्य सड़क के विस्तार की भी सिफारिश की है। श्री प्रधान…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओडिशा प्रधान माझी सड़क
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/04/26 00:00
पिछला अपडेट
02/04/26 00:00
स्थान
India