एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:38

कर्नाटक में कनागोलु नियुक्त हुए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

बेंगलुरु, 08 जून (वार्ता) वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के प्रचार में अहम भूमिका निभाने वाले राजनीतिक रणनीतिकार सुनील कनागोलु को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।

यहां सोमवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार श्री कनागोलु को कैबिनेट मंत्री का दर्जा और रैंक मिलेगा। कांग्रेस के साथ चुनावी रणनीति पर काम करने के लिए मशहूर कनागोलु से उम्मीद है कि वे मुख्यमंत्री को राजनीतिक और शासन से जुड़े मामलों पर सलाह देंगे।
संतोष
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कर्नाटक कनागोलु नियुक्ति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/06/26 18:39
पिछला अपडेट
08/06/26 18:39
स्थान
India