एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:52

ओडिशा ने विशाल पाइप जलापूर्ति परियोजनाओं को पूरा करने के लिये मार्च 2027 की समय-सीमा तय की

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा सरकार ने राज्य की सभी विशाल पाइप पेयजल परियोजनाओं को मार्च 2027 तक पूरा कर 32,233 गांवों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। पंचायती राज और पेयजल विभाग की ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की बुधवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह लक्ष्य तय किया गया। आयुक्त-सह-सचिव एस.एन. गिरीश ने राज्य भर में चल रही परियोजनाओं की प्रगति और स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान, ग्रामीण क्षेत्रों में विशाल पाइप जलापूर्ति परियोजनाओं के कार्यान्वयन और कामकाज के साथ-साथ अन्य पेयजल योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जलापूर्ति समय सीमा तय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/04/26 00:00
पिछला अपडेट
22/04/26 00:00
स्थान
India