एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:12

डीआरआई ने तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया, हाथी दांत की 54 कलाकृतियाँ ज़ब्त कीं

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीव तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए हाथीदांत से बनी 54 बारीक नक्काशीदार कलाकृतियाँ ज़ब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार हाथी दांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार के बारे में मिली खास जानकारी के आधार पर, डीआरआई के अधिकारियों ने लखनऊ में एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया और वन्यजीव से जुड़ी चीज़ों के अवैध व्यापार में शामिल गिरोह के चार लोगों को पकड़ा। उनके पास से हाथीदांत से बनी 54 बेहतरीन कलाकृतियाँ बरामद हुईं। इनमें बैल, हाथी और कुत्ते जैसी जानवरों की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
डीआरआई हाथी दांत गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 08:16
पिछला अपडेट
20/08/26 08:16
स्थान
India