एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:02

तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की

चेन्नई, 28 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे के समझौते के तहत 'न्यू जस्टिस पार्टी' (एनजेपी) को एक सीट आवंटित की है।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।
अन्नाद्रमुक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मदुरै सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से एनजेपी के संस्थापक ए.सी. षणमुगम को यह सीट आवंटित की गयी है। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी के रुप में अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न 'दो पत्तियां' पर चुनाव लड़ेंगे।
जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तमिलनाडु अन्नाद्रमुक एनजेपी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/03/26 00:00
पिछला अपडेट
28/03/26 00:00
स्थान
India